back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण…

रायपुर, 13 अगस्त 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया।

Advertisements

साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिसर में कदंब का पौधे लगाकर उसे सींचा। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष श्री जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष श्री मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष श्री रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष श्री गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख श्री ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने दानदाता का किया सम्मान:- इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना हेतु जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध श्री चंद्रकांत, श्रीमती हरिप्रिया जोशी ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका कु. तनुश्री जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।

Advertisements

You cannot copy content of this page