back to top

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर द्वारा निर्मित पोस्टर का किया विमोचन…

रायपुर, 15 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, प्रभारी मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, कॉउन्सिल के महानिदेशक श्री मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।

Advertisements

  छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के महानिदेशक श्री मुदित कुमार सिंह ने बताया कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर का उद्देश्य युवाओं एवँ बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता लाना है । साथ ही छत्तीसगढ़ की बौद्धिक सम्पदा एवँ संस्कृति का बड़े पैमाने पर परिचय देना है । संस्थान के द्वारा बच्चों को विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रदेश भर के स्कूलों, महाविद्यालयों और पंचायत केंद्रों के माध्यम से इन पोस्टरों का वितरण किया जाएगा । श्री सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर, राजधानी दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर की तर्ज पर स्थापित की गयी है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page