back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महाशिवरात्रि पर हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की…

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page