back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी…

रायपुर, 03 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अनेक जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे और विधायक श्री अनूप नाग, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला, वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जनसम्पर्क विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. एस. भारती दासन, ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री अंकित आनंद, आयुक्त जनसम्पर्क श्री दीपांशु काबरा, आदिम जाति कल्याण विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी, चिप्स के सीईओ श्री समीर विश्नोई, आईजी इंटेलिजेंस श्री आनंद छाबड़ा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आरिफ एच. शेख, संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page