back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर, 23 अगस्त 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, बसना विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम श्री देवेंद्र बहादुर सिंह सहित श्री राजीव शर्मा, श्री सत्तार अली, श्री अवधेश गौतम, श्री संजीव जैन, श्री योगेश पाणिग्रही, श्री अब्दुल सईद और अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page