back to top

रायपुर : मूंछ कटवाने वाले बयान पर हूं कायम- अमरजीत भगत…

रायपुर – भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने एक बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे. बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं. इस बीच आज अमरजीत भगत ने मूंछ पर कैंची चलवाते हुए बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपनी मूंछ कटवाने वाले बयान पर कायम हूं. प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए.

Advertisements

अमरजीत भगत ने बाल और मूंछ कटवाते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा लाने के लिए इस तरह की बात होते रहती है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अपनी मूंछ कटाने वाले बयान पर कायम हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए.

उन्होंने नोटबंदी के दौरान कहा था कि 50 दिन में अगर मेरा निर्णय गलत हो गया तो मुझे किसी भी चौराहे पर लटका देना. मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं. इससे पहले की भाजपा के नेता इस पर कुछ कहें. सरकार नहीं बनने का दुख है. जनता के चूक कर दिया. यहां के कृषि की अर्थव्यवस्था जो यही से बढ़ रही वो अब पीछे जा रही है.

Advertisements

You cannot copy content of this page