back to top

रायपुर : राज्यपाल डेका ने आईएएस सुश्री पूर्वा अग्रवाल का किया सम्मान…

रायपुर, 17 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित रायपुर की सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री डेका ने कहा कि सुश्री पूर्वा अग्रवाल छत्तीसगढ़ की गौरव हैं। उनकी उपलब्धियों से राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर श्री मोहन अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल, श्री आशुतोष सिंघल, श्री शुभम अग्रवाल एवं सुश्री अग्रवाल के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।