back to top

रायपुर : राज्यपाल ने नक्सली मुठभेड़ में असिस्टेंट कमाण्डर की शहादत पर शोक व्यक्त किया…

रायपुर, 12 फरवरी 2022राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए असिस्टेंट कमांडर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के जंगलों में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेट श्री बी एस तिर्की शहीद हो गए।

Advertisements

राज्यपाल ने शहीद असिस्टेंट कमांडर के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page