back to top

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरण किया…

रायपुर, 18 जून 2025 बीजापुर जिला आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका का रेडक्रॉस सोसायटी के वालिंटियर्स ने आत्मीय स्वागत किया।
जिला कार्यालय परिसर में विहान दीदीयों द्वारा आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई थी जिसका अवलोकन कर श्री डेका उनके आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली।


इस दौरान टीबी के 10 मरीजों को राज्यपाल ने प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण आहार किट प्रदाय किया और उनको अपने सेहत का ध्यान रखने दवाईयों का समय पर सेवन करने की समझाइश दी गई।