back to top

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने माई दंतेश्वरी के दर्शन कर की प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना : अश्वपूजा में हुई शामिल…

रायपुर, 15 अक्टूबर 2021बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए यहां तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने माई दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर माई जी का दर्शन किया और माई दंतेश्वरी का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही इस अवसर पर वे राजमहल परिसर में आयोजित अश्वपूजा कार्यक्रम में भी  माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव के साथ शामिल हुईं। इस अवसर पर  कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र, आईजी सुंदरराज पी,कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीना, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, उपस्थित थीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page