back to top

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रसिद्ध बेलूर मठ का किया भ्रमण, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद को किया नमन…

रायपुर// 19 जून 2022राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल  प्रवास के दौरान प्रसिद्ध बेलूर मठ पहुंची। जहां उन्होंने सम्पूर्ण मठ परिसर का भ्रमण किया और श्री रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा को नमन किया। राज्यपाल ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को भी प्रणाम कर उनके विचारों का अनुकरण करने की बात कही। साथ ही स्वामी विवेकानंद ने परिसर स्थित जिन कक्षों में अपने जीवन के अंतिम दिन गुजारे थे , राज्यपाल सुश्री उइके ने उनका भी अवलोकन किया। इस दौरान मठ के प्रमुख संत स्वामी बोधस्वरानंद तथा स्वामी आत्मविकासानंद को राज्यपाल सुश्री उइके ने वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट की।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page