back to top

रायपुर : राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित अनेक महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल को राखी बांधी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की कलाई पर सजी धान की बालियों से बिहान महिला समूहों द्वारा तैयार राखी

Advertisements

रायपुर, 22 अगस्त 2021रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारिता वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, श्रीमती सीमा वर्मा एवं श्रीमती लीना भारती ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए मंगलकामनाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने धान की बालियों से बनी राखी मुख्यमंत्री को बांधी। राजनांदगांव बिहान समूह की बहनों द्वारा निर्मित यह राखी उन्होंने ऑनलाईन मंगवायी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page