back to top

रायपुर : रायपुर में भी शराब की जगह कफ सिरप के सेवन से तीन की मौत….

रायपुर ताजनगर पंडरी में होम्योपैथिक सिरप पीने से 3 लोगों की मौत हो गई । शुक्रवार को तीनों युवक ने पंडरी स्थित होम्योपैथ मेडिकल स्टोर से डिल्यूशन नैट़्म फांस सिरप खरीदा और शराब की जगह इसका सेवन कर लिया। उसके बाद तीनों की सेहत बिगड़ने लगे उनको अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां 2 दिन में तीनों की मौत हो गई ।

Advertisements

पुलिस ने 2 मृतकों का शव पोस्टमार्टम करने भेज दिया। एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही दाह संस्कार कर दिया पुलिस के मुताबिक मृतक ताजनगर कांचघर गोडाउन के पास रहने वाले दलविंदर सिंह परमार , बलविंदर सिंह परमार और मनीष वर्मा है। दलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह का पोस्टमार्टम किया गया है जबकि मनीष का परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।


शराब नहीं मिली तो नशा करने दवा पी

पुलिस के मुताबिक मृतक दलविंदर और बलविंदर दोनों चचेरे भाई हैं मृतक मनीष भी उनके मोहल्ले का था । तीनों शराब पीने के आदी थे लेकिन लॉक डाउन की वजह से उनको शराब नहीं मिल रही थी 7 मई को तीनों ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर पी ली। करीब 9:00 बजे दोनों की तबीयत बिगड़ गई परिजनों ने दोनों को तत्काल अंबेडकर अस्पताल पहुंचे हैं जहां घंटे भर में दलविंदर की मौत हो गई जबकि 8 मई को बलविंदर की मौत हो गई।

मकान से मिले 2 शीशी
जानकारी के मुताबिक धर्मेंदर और बलविंदर के कमरे से डिल्यूशन नैट्म फास सिरप की शीशी मिली है परिजनों ने बताया कि दोनों ने पंडरी मारुति शोरूम के पास स्थित एक होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर से सिरप खरीदा था।

Advertisements

You cannot copy content of this page