back to top

रायपुर : वर्मी कम्पोस्ट और केंचुआ बेचकर समूह की महिलाओं ने कमाया 6 लाख 51 हजार, आय के नए साधन जुटाने में किया खर्च….

रायपुर 14 जून 2021रायगढ़ जिले के एक महिला स्व – सहायता समूह की अध्यक्ष शारदा मालाकार ने आज वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि वर्मी कम्पोस्ट और केंचुआ बेचने से उनके समूह को लगभग 6 लाख 51 हजार  रुपए की आमदनी  हुई है । इसमें समूह को 657 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट की बिक्री से 1 लाख 51 हजार और 19 क्विंटल केंचुआ की बिक्री से 5 लाख रूपये की आय हुई है ।

Advertisements

मालाकार ने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होने समूह से जुड़ी महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और आय के साधन बढ़ाने के लिए नए उपकरणों की खरीदी में उपयोग किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ पैसों से समूह ने गोबर से गमला बनाने की मशीन भी खरीदी है ।
  मुख्यमंत्री बघेल ने  शारदा मालाकार एवं उनके समूह के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Advertisements

You cannot copy content of this page