back to top

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण….

टीकाकरण के लिए पहुंचे युवाओं और टीकाकरण के लिए तैनात स्टॉफ से चर्चा कर व्यवस्था की ली जानकारी

Advertisements

रायपुर. 10 मई 2021 स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना टीकाकरण के बढ़ते दायरों के बीच आज राजधानी रायपुर में दो टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। वे आज दोपहर जी.ई. रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम और शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. मैदान में स्थापित टीकाकरण केन्द्र पहुँचे।

उन्होंने दोनों केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सिंहदेव ने वहां टीकाकरण के लिए पहुंचे 18 वर्ष से 44 वर्ष के युवाओं से चर्चा कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने टीकाकरण के लिए तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बात कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली।

Advertisements

You cannot copy content of this page