रायपुर : होम आइसोलेशन में प्रशासन और डॉक्टर की टीम से मिला पूरा सहयोग….

होम आइसोलेशन में प्रशासन और डॉक्टर की टीम से मिला पूरा सहयोग

Advertisements

रायपुर 09 मई 2021/जिला पुलिस बल रायपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ महेश कुमार शर्मा ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना की जंग जीत ली है।
उन्होंने बताया कि पिछले महीने जब उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी थी। जिससे उन्हें तेज बूखार,सिर दर्द,सर्दी एवं पूरा बदन पे दर्द होने लगा।

उन्होंने इन लक्षणों को देखकर तत्काल ही अपना कोरोना टेस्ट करवाया । टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव बताया गया।

शर्मा ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किए गए निशुल्क ऑनलाइन होम आइसोलेशन लिंक www.cghomeisolation.com पर रजिस्ट्रेशन करवाया।

जिसके द्वारा मुझे निःशुल्क चिकित्सा डॉ के.वानी द्वारा मुझे होम आइसोलेशन के महत्वपूर्ण नियम बताए गए।तथा उपचार हेतु निशुल्क दवाइयां भी मुझ तक पहुंचाई गई।
डॉक्टर ने उचित मार्गदर्शन देकर मेरा हौसला बढ़ाया एवं होम आइसोलेशन पूर्ण होने तक समय समय मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेकर मुझे इलाज़ हेतु उचित सहयोग प्रदान किया गया।

शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन, प्रशासनिक अमले तथा डॉक्टरों की टीम को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि उन सभी की मदद से मैं होम आइसोलेशन में रहते हुए स्वस्थ हो पाया हूं जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही सुखद क्षण है।