back to top

रायपुर: 11वीं में पसंदीदा विषय लेने के लिए दिलाना होगा एंट्रेंस एग्जाम…

रायपुर। इस साल दसवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत आया है । लेकिन इस अच्छे नतीजों ने प्राइवेट स्कूलों की उलझने बढ़ा दी है। अच्छे नंबर से उत्साहित छात्रों का रूझान अब 11वीं में साइंस स्ट्रीम की ओर है। साइंस विषय में रूझान को देखते हुए प्राइवेट स्कूल ने एंट्रेंस एग्जाम लेने का फैसला लिया है।

10वीं बोर्ड की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के अधिकतर छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। ज्यादातर छात्र 11वीं में साइंस स्ट्रीम लेना चाहते हैं। निजी स्कूल के सामने असमंजस की स्थिति है, क्योंकि सीटों की संख्या सीमित है और छात्रों की संख्या ज्यादा है।

ऐसे में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बच्चों का 11वीं कक्षा के लिए एंट्रेन्स एग्जाम लेने का फैसला लिया है। इस एग्जाम के तहत बच्चों की मानसिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा। वे किस आधार पर कौन से विषय का चुनाव कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि हमने बच्चों के पालकों से भी कहा है कि वे खुद अपने बच्चों की मानसिक स्थिति का परीक्षण करें, नहीं तो आने वाले समय में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page