back to top

रेडक्रास औषधि केन्द्र ने प्रदेश में बनाई अपनी एक अलग पहचान,मरीजों को मिल रही कम दर पर जीवन रक्षक दवाइयां…

राजनांदगांव 26 जुलाई 2023। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव श्री डोमन सिंह के निर्देशन में रेडक्रास औषधि केन्द्र पुन: चालू किया गया है। रेडक्रास औषधि केन्द्र ने  प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यहां मरीजों की सुविधा को देखते हुए और कम दर पर दवाई उपलब्ध हैं।

Advertisements

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सह सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. एके बंसोड ने बताया कि रेडक्रास औषधि केन्द्र में मरीजों को जीवन रक्षक दवाई 55 प्रतिशत कम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इथिकल में उपलब्ध बच्चों की दवाई को 10 से 15 प्रतिशत कम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में रेडक्रास सोसायटी द्वारा मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाता था। जिससे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान थी। सिविल सर्जन डॉ. केके जैन ने दवाई दुकान के लिए पूर्व में स्वीकृत दुकान में मेडिकल स्टोर संचालित करने की स्वीकृति दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page