राजनांदगांव 19 जुलाई 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 5 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
जिसके तहत स्ट्रीट लाईट विस्तार के लिए ग्राम मनेरी में 2 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम गाताटोला में 1 लाख 50 हजार रूपए एवं ग्राम टप्पा में 1 लाख 25 हजार रूपए तथा ग्राम कोनारी के सामुदायिक भवन में विद्युतीकरण कार्य के लिए 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।









































