back to top

विद्युत करंट की चपेट मे आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत…

नगरी सिहावा से बड़ी खबर पेड़ की टहनी काटते समय विधुत करंट की चपेट मे आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो जानें की मामला सामने आया है।
मिली जानकारी अनुसार नगरी ब्लाक के ग्राम सांकरा कोडमुड पारा निवासी दूरदेश ध्रुव पिता कुंवर सिंग ध्रुव उम्र 55 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना सिहावा थाना क्षेत्र की ग्राम सांकरा की है।

Advertisements


बताया जा रहा है की पेड़ की टहनी को काटने के लिए ऊपर चढ़ा था टहनी काटते समय उपर की ओर से गई विद्युत तार संपर्क में आने से पेड़ मे विद्युत करंट प्रवाह हो गया जिसे करंट की चपेट मे आने से उस व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। और शव पेड़ की टहनी पर फस गया।


आपको बता की दूरदेश ध्रुव मजदूरी करने वाले एक गरीब परिवार व्यक्ति हैं,जो 6 जून को सोंधूर रोड फारेस्ट आफिस के सामने सांकरा निवासी एक कपड़ा व्यापारी पूनम चंद साहू के पास काम करने गया था। पूनम चंद साहू के घर के सामने झाड़ है जहा दूरदेश ध्रुव को झाड़ मे चढ़ कर टहनी को काटने के लिए कहा गया। जिसे वो झाड़ मे चढ़ कर टहनी को काट रहा था। तभी करंट के चपेट मे आ गया।
अब यहां पर एक बड़ी सवाल लोगों के बीच में चर्चा हों रही है कि झाड़ काटने से पहले विद्युत लाइन को बंद करने के लिए विधुत विभाग को घर मालिक के द्वारा कोई जानकारी क्यों नहीं दिया गया। शायद विद्युत विभाग को जानकारी मिल जाती तो यह घटना घटित नही होती।

वही दूसरी ओर लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की भी लापरवाही है। विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत तार को बारिश के पहले सटे टहनी को काटने की कार्य किया जाता हैं लेकीन उस कार्य को सही तरीके से नहीं किए जाने से आम लोगों को खुद से करना पड़ रहा है अगर विभाग द्वारा पहले से यह कार्य को किया होता तो यह घटना घटित नहीं होती। अब यहां पर एक बड़ा सवाल ये भी उठाता है कि इस गरीब मजदुर की मौत की ज़िम्मेदार कौन होगी।


ग्रामीणों बताया कि मृतक की पत्नी बीमार है जो चल फिर नही सकता अब उसके लिए एक और बड़ी संकट पैदा हो गई।
इस घटना को लेकर ग्रामिणो में काफी आक्रोषित है, तत्काल इसे मुवावजा देने की मांग शासन प्रशासन से की है।
घटना की सुचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नगरी स्थित चीरघर भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page