back to top

शशिकांत बने दुर्ग संभाग के महासचिव,राजेंद्र गाडे भिलाई नगर अध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला इकाई की बैठक संपन्न…

रायपुर/ प्रदेश के पत्रकारों के सबसे विश्वसनीय व मजबूत संगठन छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कि जिला इकाई दुर्ग द्वारा स्थानीय विश्राम भवन में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम उपस्थित रहे ।

Advertisements


बैठक में यूनियन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से भिलाई के पत्रकार राजेन्द्र गाडे को भिलाई नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया वही शशिकांत तिवारी को संभाग में महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई ।


बैठक में जिला इकाई को मजबूत करने यूनियन के प्रचार प्रसार को लेकर एवं आगामी एक माह के भीतर संभाग स्तरीय सम्मेलन करने को लेकर भी चर्चा हुई ।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा,संभागीय अध्यक्ष विवेक मिश्रा संभागीय सचिव सुशील तिवारी,संभागीय संगठन सचिव शरद पंसारी, जिलाध्यक्ष दुर्ग सुश्री विजयालक्ष्मी चौहान,जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार सोनकर,कुंजन लाल भारती जिला महासचिव,सुनील सोनी,वेणु देवांगन, सुभम बंजारे, संजय, नवीन राजपूत, आशीष तिवारी ,मनोज देवांगन, गौरव शर्मा ,निशान ताम्रकार, राजू बांदे पाटन,पूजा सिंह, सीता ठाकुर,मनोज तिवारी सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page