back to top

शासन की विभिन्न योजनाओं से 641 हितग्राहियों को 1 करोड़ 29 लाख रूपए का मिला लाभ…

राजनांदगांव 10 जुलाई 2023। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा जिले के 641 हितग्राहियों को 1 करोड़ 29 लाख रूपए का लाभ मिला है।

Advertisements

जिसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 311 हितग्राहियों को 62 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सियान सहायता योजना से 6 हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 1 हितग्राही को 1 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना में 323 हितग्राहियों को 64 लाख 60 हजार रूपए का लाभ मिला है।

Advertisements

You cannot copy content of this page