
राजनांदगांव 13 अगस्त 2024। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों, जनसमान्य एवं आगंतुकों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन मासिक पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया।
Advertisements


जनमन पत्रिका पाकर सभी ने खुशी जाहिर की। जनमन पत्रिका विकसित भारत, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम अंतर्गत शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। जनमन शासन की लोकहितकारी योजनाओं का अच्छा संकलन है।

जनमन पत्रिका में मोदी ञ्च 3.0 रचा इतिहास, सीएम ने बचपन से की है खेती इसलिए समझते हैं…, गारंटी पर काम मजबूत हुआ विश्वास, महतारी वंदन के बाद अब महतारी सदन, बस्तर में सुरक्षाबलों को भारी सफलता, भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ते कदम, बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि संबंधित आलेख एवं सफलता की कहानियां है।
Advertisements










































