back to top

सूरजपुर : वर्ष 2021-22 बजट में भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिली विकास कार्यों की सौगात…

सूरजपुर जिले के भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन श्री पारसनाथ राजवाड़े के अथक प्रयास से मुख्यमंत्री श्री भुपेष ने सोमवार को प्रस्तुत बजट में भटगांव विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की अनेक नई सौगात दी है जिसमें ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खोड़ में आमजनों की आवष्यकताओं को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 70 लाख रूपये की राषि की स्वीकृति दी हैं।

Advertisements

बजट वर्ष 2021-22 में जिले के भैयाथान में नवीन अनुविभागीय कार्यालय हेतु 52.80 लाख रूपये की राषि स्वीकृति के साथ भैयाथान शासकीय महाविद्यालय में 1 प्राध्यापक व 2 सहायक प्राध्यापक के नवीन पद की भी स्वीकृति दी है। कैलासनगर के छतरंग मार्ग में बलम्मा घाट पर पुलिया निर्माण व लांजित से पुमकी मार्ग में बनधरा नाला में पुल निर्माण हेतु 120 लाख रूपये की राषि, बेलासपुर से ओड़गी पहुंच मार्ग पर रिहन्द नदी में पुल निर्माण हेतु 200 लाख रूपये की राषि, झुमरपारा अटल चौक से बतरा होते हुए धरतीपारा तक पक्की सड़क निर्माण 2 किमी हेतु 300 लाख रूपये की राषि, कसलगिरी से करमपुर तक पक्की सड़क निर्माण 1.50 किमी हेतु 225 लाख रूपये की राषि, ग्राम द्वारिकानगर से फुलवार मंजीरा तक पक्की सड़क निर्माण 3.00 किमी हेतु 450 लाख रूपये की राषी, बांसापारा स्कूल से बिलारों पहुंच मार्ग तक पक्की

सड़क निर्माण 2.00 किमी हेतु 300 लाख रूपये की राषि, तेलगांवा चौक से रेलवे लाईन तक भटगांव पहुंच मार्ग 1.50 किमी हेतु 225 लाख रूपये की राषि, केवरा मेन रोड़ से महुआ तक पहुंच मार्ग 2.00 किमी हेतु 300 लाख रूपये की राषि, सुदामानगर से बतरा खुरसियापारा पहुंच मार्ग 2.50 किमी हेतु 375 लाख रूपये की राषि, सत्यनगर के जाबरपारा में पुलिया निर्माण हेतु 25.40 लाख रूपये की राषि, सिलफिली कॉलेज से हीराडबरी होते हुए लटोरी पहुंच मार्ग 6.00 किमी हेतु 900 लाख रूपये की राषि, सूरजपुर के खोड़ व्यपतर्वन योजना जलाषय हेतु 400 लाख रूपये की राषि, बिहारपुर के मचानटोला व चौकाटोला जलाषय हेतु 100 लाख रूपये की राषि, सूरजपुर के गंगोटी, कुर्रीडीह, करतमा सभी के लिए जलाषय योजना मरम्मत कार्य हेतु 400 लाख रूपये की राषि स्वीकृत की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page