back to top

59 वर्षीय श्रीमती तिरवेणी बाई गोड़ ने जोन स्तरीय फुगड़ी खेल में प्रथम स्थान किया प्राप्त…

राजनांदगांव 29 जुलाई 2023। जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का खुमार छाया हुआ है। बच्चे, युवा, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बुजुर्गों ने भी कहा कि हम किसी से कम नहीं हैं। इसकी एक बानगी जोन स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 में जनपद पंचायत राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा जोन में देखने को मिली।

Advertisements

जहां ग्राम सिंगपुर निवासी 59 वर्षीय श्रीमती तिरवेणी बाई गोड़ ने फुगड़ी खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग श्रीमती तिरवेणी बाई गोड़ ने विगत वर्ष भी जिला स्तर पर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई किया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page