back to top

राजनांदगांव : अश्वनी वैष्णव से सांसद संतोष पांडे ने संसदीय क्षेत्र व छत्तीसगढ राज्य हेतु महत्वपूर्ण नए रेल डोंगरगढ़ – कटघोरा मार्ग के संबंध मे सदन मे रखी मांग…

*माननीय अश्वनी वैष्णव जी से सांसद संतोष पांडे ने संसदीय क्षेत्र व छत्तीसगढ राज्य हेतु महत्वपूर्ण नए रेल डोंगरगढ़ – कटघोरा मार्ग के संबंध मे सदन मे रखी मांग **

Advertisements

राजनांदगांव।दक्षिण पूर्व मध्य रेल मार्ग पर स्थित मेरे संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव में वर्ष 2018 से स्वीकृति प्राप्त किंतु कार्य अप्रारंभ रेल मार्ग डोंगरगढ़ से कवर्धा से मुंगेली होते हुए कटघोरा बनाई जाएगी जो मुबंई-हावडा मुख्य रेल मार्ग हेतु अत्यंत उपयोगी है।


पीपीपी मॉडल से तैयार होने वाले उक्त रेल मार्ग के निर्माण हेतु रेल मंत्रालय व छत्तीसगढ़ रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साझा सहयोग से रेल लाईन का निर्माण किया जाएगा जिसमे महाजेनको की 26 प्रतिशत की साझेदारी व ए.सी. बी. इंडिया लिमिटेड 26 प्रतिशत की साझेदारी रहेगी । पूर्ववती कांग्रेस सरकार द्वारा उक्त रेल मार्ग मे एलाइनमेंट के एक भाग मे परिवर्तन का प्रस्ताव मान. रेल मंत्री जी को दिया गया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया है।महोदय जी अवगत कराना चाहूंगा कि भू-अर्जन एवं कार्य आरंभ करने हेतु पुनरीक्षित लागत 6947 करोड़ सहित व छ०ग० शासन के अनुमोदन उपरांत दक्षिण पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल्वे बोर्ड दिल्ली को अनुमोदन हेतु प्रेषित कर दिया गया है।


छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा राज्य के बजट में उक्त रेल मार्ग निर्माण हेतु 300 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। छत्तीसगढ़ रेल कारपोरेशन लिमिटेड से प्राप्त जानकारी अनुसार ए.सी.बी. इंडिया लिमिटेड 26 प्रतिशत की साझेदारी देने मे अपनी असमर्थता अभिव्यक्त किया है। छ०ग० राज्य में एस.ई.सी.एल. द्वारा कोयले का दोहन व खनन कार्य किया जा रहा है. एस.ई.सी.एल. को इक्विटी निवेश हेतु निर्देशित किया जा सकता है।उसी प्रकार से महाजेनको ने भी अपनी असमर्थता अभिव्यक्त किया है। जबकि महाजेनको को छ०ग० राज्य मे GP II टाइप कोल ब्लॉक आबंटित है। उन्हे भी इक्विटी निवेश हेतु निर्देशित किया जा सकता है।


मेरा आग्रह है कि उक्त नए रेल मार्ग के निर्माण हेतु प्रस्ताव रेल्वे बोर्ड के समक्ष भेजा जा चुका है। एस.ई.सी.एल और महाजेनको को उनकी साझेदारी निवेश करने हेतु निदेर्शित कर नए रेल लाईन के निर्माण हेतु कार्य को गति प्रदान करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page