back to top

रायपुर: अलका शुक्ला ने कलिंगा विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की…

रायपुर- कलिंगा विश्वविद्यालय,नया रायपुर के कला एवं मानविकी संकाय में हिन्दी विषय की शोधार्थी अलका शुक्ला को कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा पीएच.डी. उपाधि से सम्मानित किया गया। उनके शोधकार्य का विषय “प्रेमचंद के कथा साहित्य में स्त्री चेतना एवं संवेदना ” था।उन्होंने अपना शोध कार्य कलिंगा विश्वविद्यालय के हिन्दी विषय के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ला के निर्देशन में पूर्ण किया।

Advertisements

विदित हो कि राजनांदगांव जिले के महेंद्र नगर की निवासी अलका शुक्ला के पति श्री पंकज शुक्ला हैं।जबकि उनके पिता श्री सुरेश शर्मा,
उनकी माता श्रीमती बीना शर्मा हैं।बचपन से मेघावी अलका ने छत्तीसगढ़ में एम.ए.की डिग्री हासिल करने के पश्चात बी.एड.एम.एड.की पढ़ाई पूरी की। उसके पश्चात सोमानी महाविद्यालय में सहा.प्राध्यापक के रुप में कार्य कर रही थीं।

अलका ने बताया कि उनकी यह उपलब्धि उनके माता -पिता का सपना था, जिसे उन्होंने साकार किया है। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति का श्रेय अपने कठिन परिश्रम के साथ-साथ अपने मायके और ससुराल पक्षों के लोगों की निरंतर सहयोग को दिया है।जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रों को दिया है।उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार,उनके गाँव और उनके कार्यक्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Advertisements

You cannot copy content of this page