back to top

राजनांदगांव कलेक्टर द्वारा कार्यालय में मुलाकात हेतु समय निर्धारित…

राजनांदगांव 27 अप्रैल 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिलेवासी अब निर्धारित दिवसों एवं समय में कलेक्टोरेट कार्यालय में मुलाकात कर सकेंगे।  अपनी समस्याओं एवं आवश्यक कार्यों के लिए प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं गुरूवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कलेक्टर से भेंट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा, जो जनदर्शन की समाप्ति तक चलेगा। 

कलेक्टर डॉ. भुरे बुधवार एवं शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे, इसलिए इन दिनों वे कलेक्टोरेट में उपस्थित नहीं रहेंगे। कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे, जिससे आवश्यक कार्यों में कोई बाधा न आए।