back to top

राजनांदगांव : विश्राम निर्मलकर “पेंशनर्स फोरम “के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए…


श्री विश्राम निर्मलकर “पेंशनर्स फोरम “के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।
राजनांदगांव। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी के सहमति से पेंशनर्स फोरम के प्रदेश संयोजक डॉ बी पी शर्मा जी द्वारा बिलासपुर के शिक्षक नेता शिक्षक एवं शिक्षा हित में सतत संघर्षरत श्री विश्राम निर्मलकर जी को उनके कर्मचारी हित में सतत संघर्ष करने एवं शिक्षक संघ के संगठनात्मक अनुभव के कारण उन्हें पेंशनर्स फोरम छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई साथ ही बिलासपुर संभाग के संभाग प्रभारी की जिम्मेदारी भी देते हुए सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के हित संवर्धन हो सके।

Advertisements


श्री विश्राम निर्मलकर लंबे समय से शिक्षक संघ के विकासखंड बिल्हा एवं जिला बिलासपुर जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर चुके हैं। श्री निर्मलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय सहसंयोजक के रूप में भी संगठन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
वर्तमान में व्याख्याता के पद से सेवानिवृत्ति हैं।
श्री विश्राम निर्मलकर जी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कर्मचारीअधिकारी मे हर्ष व्याप्त है।


हर्ष व्यक्त करने वालों में श्री सुनील कौशिक प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती आशा लता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री काशीराम रजक प्रदेश महासचिव, श्रीमती चंद्रकला शर्मा प्रदेश सचिव, नागेंद्रधर शर्मा संभागीय अध्यक्ष, विद्यानंद साहू, जिला संरक्षक, श्री भूषण पांडे, जिला संयोजक, श्री डॉक्टर प्रदीप निर्णेजक जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ, बिलासपुर महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती उज्जवल चंदा, नगर अध्यक्ष बिलासपुर श्रीमती किरण मूले के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page