back to top

मोहला : 21 मोटरसाइकिल चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किया गया…

सफलता की कहानी

Advertisements

– सुशासन तिहार 2025

– समाधान शिविर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने किया अभिनव पहल

        मोहला 6 मई 2025।  यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाने से गंभीर सड़क दुर्घटना हो जाती है। इससे असमय मृत्यु जैसी घटना घट जाती है। यह परिवार के लिए वज्रपात की तरह होता है। आकस्मिक मौत केवल मृतक के लिए ही दुखदाई नहीं होता है। अपितु पूरे परिवार के लिए जीवनभर के लिए एक अभिशाप और पीड़ादायक लम्हों में शामिल हो जाता है।


       जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के पुलिस प्रशासन द्वारा आज अभिनव पहल करते हुए भर्रीटोला में आयोजित समाधान शिविर में 21 मोटरसाइकिल चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किया गया। पुलिस प्रशासन ने हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कहा कि वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में अधिकांश मौतें सर में चोट लगने से होती है।

जानकारी के अभाव में कई मोटरसाईकिल चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। जिसके चलते सड़क दुर्घटना होने और सिर में चोट लगने से आकस्मिक मृत्यु हो जाती है। आकस्मिक मौत हो जाने से यह घटना संपूर्ण परिवार के लिए जीवन भर के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता संदेश देते हुए नागरिकों से अपील किया कि हर मोटरसाइकिल चालक अनिवार्य रूप से मोटरसाइकिल चलाने के दौरान हेलमेट का उपयोग करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page