back to top

राजनांदगांव : बालाघाट उपसंचालक कृषि  विभाग का अल्वा फाउंडेशन की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव।लांजी (बालाघाट)। जिले के उपसंचालक कृषि  राजेश खोब्रागड़े, कृषि अनुविभागीय अधिकारी  खुदीराम सनोडिया के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने अल्वा फाउंडेशन की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला(कालीमाटी, लांजी)का निरीक्षण किया।

Advertisements

इस अवसर पर मृदा परीक्षण अधिकारी  धनेन्द्र साहू,  समीर बिसेन एवं  हर्ष एड़े ने प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण दल ने विशेष रूप से प्रयोगशाला की स्वच्छता एवं व्यवस्था मृदा नमूनों की वैज्ञानिक जाँच प्रक्रिया रागी सहित अन्य पोषक अनाजों के संवर्धन संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले की उत्कृष्ट सुविधाओं में से एक बताया।

उपसंचालक कृषि श्री खोब्रागड़े ने कहा यह प्रयोगशाला क्षेत्रीय कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हम इसे 500 एकड़ के क्लस्टर में विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें प्रसंस्करण इकाई की स्थापना भी शामिल होगी। इस पूरी परियोजना को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

कृषि अधिकारी श्री सनोडिया ने प्रयोगशाला टीम के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पहलें क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा देने में सक्षम हैं।

निरीक्षण के समापन पर सभी अधिकारियों ने प्रयोगशाला टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी तथा भविष्य की सफलता की कामना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page