
राजनांदगांव।नवोदित कोसरिया अहीर समाज तरेंगा राज के तत्वाधान में सर्व यादव समाज का नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह व सामाजिक पदाधिकारियो शपथ ग्रहण समारोह 18 मई दिन रविवार को नगर भवन भाटापारा में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में राजनांदगांव जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु शामिल हुई और भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। तत्पश्चात आयोजक गणो ने गजमल पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया। जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु ने कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बच्चे बहुत आगे आ रहे हैं हमारे समाज संबल है उसे सभी मिलकर आगे ले जाने की बात कहीं।









































