back to top

राजनांदगांव: पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव 23 मई तक आमंत्रित…


राजनांदगांव 02 मई 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव 23 मई 2025 तक आमंत्रित की गई है। संस्थाओं के चयन के लिए सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त व संबद्ध संस्थाएं ही पात्र होंगे।

चयन हेतु इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 65 प्रथम तल जिला कार्यालय राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page