राजनांदगांव : रक्तदान शिविर खुटेरी में नव विवाहित महिला शुभम साहू ने किया प्रथम बार रक्तदान…

रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधे भेंटकर किया सम्मानित*

राजनांदगांव।ग्राम खुटेरी में विशाल रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 25 मई दिन रविवार को सुबह 9 बजे से 5 बजे शाम तक स्थान कबीर कुटी भवन ग्राम खुटेरी में क्षेत्रीय युवा प्रकोष्ठ सोमनी एवं समस्त ग्रामवासी खुटेरी के सहयोग में आयोजन संपन्न हुआ।


रक्तदान शिविर में नव विवाहित दंपत्ति श्रीमती शुभम साहू पति धर्मेंद्र कुमार साहू ने प्रथम बार रक्तदान किया जो के लिए ग्राम खुटेरी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती देव कुमारी साहू ने रक्तदान शिविर में कहा कि रक्तदान करके किसी को जीवन बचाना बहुत अच्छी पहल है रक्तदान एक महादान है ऐसे आयोजन के लिए सभी को बधाई प्रेषित किया श्रीमती साहू ने आगे कहा कि एक पेड़ मां के नाम जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का सपना है एक एक एक पेड़ हमारे क्षेत्र वासियो ने लगाकर क्षेत्र में लाखों पेड़ लगाए हैं उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की है।


राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर ने कहा कि रामचरितमानस में कवि तुलसीदास ने लिखा है कि परहित सरस धरम नहीं भाई पर पीड़ा सम नहीं अधी माई इसी चौपाई ने मानव धर्म को अपनाते हुए एक दूसरे की मदद करने की बात कही। रक्तदान प्राण दान से काम नहीं है इसलिए इस दुनिया का सबसे बड़ा दान है। मनुष्य जीवन में चारों धाम करके पुण्य लाभ प्राप्त करता है इस तरह एक स्वस्थ मनुष्य जीवन में रक्त दानकर उससे भी बड़ा पुण्य लाभ हासिल कर सकता है।


ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती उम्मी हेमंत साहू ने कहा कि रक्तदान महादान एक ऐसा कार्य जो जीवन बचाने और हमारे समाज में स्थाई बदलाव लाने की शक्ति रखती है। शिविर में क्षेत्र वासियों सहित जिलेवासियो ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर मे भाग लिया. रक्तदान करने वाले को प्रमाण पत्र हेल्थ चेकअप की सुविधा एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई और प्रमाण पत्र और पौधे वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। श्रीमती साहू ने सफल आयोजन के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

*42 यूनिट रक्तदान रक्तवीरो ने किया 104 नि :शुल्क चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हुए **

रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें 42 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओ द्वारा किया गया। इसके अलावा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में भी क्षेत्र वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 104 लाभान्वित हुए। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय राजनांदगांव की टीम ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें जिसमें मुख्य रूप सी के कश्यप, एस. आर. पाल, जगदीश सोनी, विक्रम, पूर्णिमा साहू, एस. साहू, अंशी बोरकर, भूपेंद्र, हेमंत चंद्रवंशी,राजकुमार गजभिए, मंगली कुंभहेश आदि ने सेवाए दी।


वन मंडल राजनांदगांव द्वारा कबीर कुटी खुटेरी में आयोजित रक्तदान शिविर मे नि:शुल्क पौधे वितरण किया गया। वन मंडल अधिकारी कर्मचारियों ने लोगो को बताया कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है. पेड़ पौधों का महत्व हर किसी को समझना अत्यंत आवश्यक है।


*लाल चंदन,सफेद चंदन पौधे भेंट कर किया रक्तवीरों को सम्मानित **
जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद सदस्य मेघराज चंद्राकर,पूर्व जनपद रामेश्वरी निर्मलकर,चुनेश्वर साहू,क्षेत्रीय युवा प्रकोष्ठ सोमनी के द्वारा किया गया विशेष सहयोगी अभिषेक, संजय, मनोज, रामकिशन, अन्यछात्र युवा मंच से कुमार साहू, विपुल, किशोर, आशीष साहू, हेमा साहू, नितेश अग्रवाल सभी का सहयोग रहा।

जिला पंचायत सभापति देव कुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर जनपद सदस्य मेघराज चंद्राकर, सरपंच उम्मी हेमंत साहू जनप्रतिनिधियों द्वारा लाल चंदन व सफेद चंदन के पौधे भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।