back to top

राजनांदगांव : बंद ढाबा से दान पेटी को चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…


थाना – पुलिस चौकी तुमडीबोड, थाना लालबाग जिला – राजनांदगांव
बंद ढाबा से दान पेटी को चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
आरोपी – राघेश्वर साहू पिता स्व.लोकनाथ साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना कंवर जिला बालोद (छ0ग0)
राजनांदगांव । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहूल देव शर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देशन पर चौकी तुमडीबोड के द्वारा दिनांक 24/05/2025 के ग्राम तुमडीबोड के यारा द ढाबा में रखे दान पेटी जिसमें करीबन 7000-8000 रूपये रखे थे जिसको अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया

Advertisements

तथा पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ढाबा में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी राघेश्वर साहू को ग्राम कोपेडीह के पास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी से चोरी किये गये मशरूका को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरी. दिलीप कुमार पटेल, सउनि चुन्नी लाल साहू, प्रधान आरक्षक 1206 लोकनाथ वर्मा,आर. 312 थलेश देशमुख, आर. 1233 कमल नेताम, आर. 70 प्रमोद करियारे, आर. 521 राकेश वर्मा की भुमिका सराहनीय रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page