राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने सिंधी कालोनी, प्रभात नगर का निरीक्षण कर लोगों से हुए रूबरू…

महापौर मधुसूदन यादव ने सिंधी कालोनी, प्रभात नगर का निरीक्षण कर लोगों से हुए रूबरू

Advertisements

प्रभात नगर में नाला निर्माण जल्द प्रारंभ करने कहा, पुलिया मरम्मत कर चेम्बर बनाने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 28 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव निगम के तकनीकि अमला के साथ साफ सफाई एवं निर्माण कार्य देखने आज सुबह वार्ड नं. 23 पहुॅचे। उन्होंने वार्ड पार्षद व राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा के साथ सिंधी कालोनी, प्रभात नगर में पैदल भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो सफाई पानी के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा किए।


महापौर श्री यादव सिंधी कालोनी मंे घुमकर लोगों से चर्चा कर कहा कि आगामी बारिश के मौसम में वर्षा जनित बीमारी से बचने साफ सफाई रखे, अपने आस पास पानी जमाव की स्थिति निर्मित न होने दे। नाली में कचरा न डाले, डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में ही कचरा डाले एवं यूजर चार्ज देवे। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा नाली नालो की सफाई कराई जा रही है, इसमें सहयोग करे और नाली में मलमा आदि न डाले। महापौर ने महेन्द्र नगर वासियो से मुलाकात किए। महेन्द्र नगर में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग पर संबंधित उप अभियंता को प्रक्रिया करने कहा।


प्रभात नगर वासियो से महापौर श्री यादव ने मुलाकात कर पानी सफाई के संबंध में चर्चा किए। पार्षद श्री राजा माखीजा एवं मोहल्ले वासियों ने कहा कि नाला नही होने एवं पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभात नगर में पानी भर जाता है। महापौर ने कहा कि पुष्पवाटिका के बाजू प्रभात नगर में नाला निर्माण स्वीकृत है, जिसकी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा से कहा कि नाला निर्माण जल्द प्रारंभ करावे और पुलिया मरम्मत कर प्रभात नगर एवं वाईडनियर स्कूल के पास चेम्बर बनावे, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने नाली नालों की नियमित सफाई कराने कहा। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता श्री अनूप पाण्डे व मुनेन्द साठिया सहित निगम का अमला उपस्थित था।