back to top

राजनांदगांव : ऐसे शासकीय सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों जिनकी शास्तियों का भुगतान नहीं हुआ चिन्हांकित करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने ली जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक

Advertisements

– ऐसे शासकीय सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों जिनकी शास्तियों का भुगतान नहीं हुआ चिन्हांकित करने के दिए निर्देश

– शिविर लगाकर पेंशन का प्रकरण, पासबुक संधारण, पेंशन प्रकरण, पदोन्नति, वित्त से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश

– जनसामान्य के साथ सभी का आचरण एवं व्यवहार अच्छा रहना चाहिए

– सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय में कार्यालय पहुंंचना करें सुनिश्चित

राजनांदगांव 02 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के शासकीय सेवकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आज यहां विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। हम सभी सेवा भाव के साथ शासन के लिए कार्य करते है। समय पर मानदेय, समयमान-वेतनमान मिलना चाहिए। उन्होंने ऐसे शासकीय सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का चिन्हांकन करने कहा जिनकी शास्तियों का भुगतान नहीं हुआ एवं पेंशन का प्रकरण नहीं बन पाया है। उन्होंने शिविर लगाकर पासबुक संधारण, पेंशन प्रकरण एवं वित्त से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पांच दिन कार्यदिवस सुनिश्चित किया गया है। 

सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय में कार्यालय पहुंंचना सुनिश्चित करेंगे। जनसामान्य के साथ सभी का आचरण एवं व्यवहार अच्छा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देशों के परिपालन में मैदानी अमला को दौरा करना है। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अच्छा कार्य करेंगे तथा शासन के निर्देशों का पालन करेंगे। इस अवसर पर पदोन्नति, यात्रा भत्ता, आरक्षण रोस्टर, संलग्नीकरण, युक्तियुक्तकरण, श्रम सम्मान राशि, कलेक्टोरेट में वाहन पार्किंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वास्थ्य विभाग में भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 

इस दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अंतर्गत छत्तीसगढ़ आरएमए एसोसिएशन, प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी, जिला संरक्षक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ श्री केएल टांडेकर, जिला संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के श्री सतीश ब्यौहारे, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के श्री पीआर झाड़े, छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ से श्री उत्तम फंदियाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के श्री रामनारायण बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ के डॉ. अशोक जैन, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के श्री अरूण देवांगन, छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के श्री भीषम ठाकुर, छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के श्री महेश साहू, छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ के श्री विजय यदु, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ के श्री सुदेश यादव, 

 छत्तीसगढ़ लघुवेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के हरीश चंद्र यादव, छत्तीसगढ़ अजाक्स के श्री डेविड भुआर्य, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के श्री महेश्वर प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ के श्री सुदेश टेम्भुरकर, कर्मचारी कल्याण संघ (क्षेत्रीय परिषद) के श्री उपेन्द्र रामटेके, छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के श्री भूपेन्द्र गणवीर, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के लेखराम मात्रा, छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के श्री संतोष देशमुख, सर्व शिक्षक संघ के श्री डैनीराम वर्मा, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के श्री माधो सिंह सहित शासन द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page