back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव रेंज स्तर पर ई-साक्ष्य/आई.ओ.मितान/सीसीटीएनएस का 01 दिवसीय दिया गया प्रशिक्षण…

राजनांदगांव रेंज स्तर पर दिनांक 18.06.25 को ई-साक्ष्य/आई.ओ.मितान/सीसीटीएनएस का 01 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
 राजनांदगांव रेंज स्तर पर दिनांक 18.06.2025 को 01 दिवसीय नवीन कानून के तहत अपराध विवेचना में सहयोग हेतु विडियोग्राफी/ फोटोग्राफी किये जाने हेतु ई-साक्ष्य/ आईओ मितान/ सीसीटीएनएस का प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनादगांव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के सभागृह में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में रेंज के चारों जिला राजनादगांव, कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई के 50 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। 

उक्त प्रशिक्षण के दौरान     पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आँप्स श्री मुकेश ठाकुर, एस.डी.ओपी. डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया  उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में पावरपांइन्ट प्रजेंटेशन एवं लाईव डेमो देकर रेंज के सभी जिलों से आये विवेचना अधिकारियों को अपराधों के साक्ष्य संग्रहण, डिजिटल साक्ष्यों के विधिवत संधारण, तथा एफआईआर/केस डायरी इत्यादि के डिजिटलीकरण हेतु “ई-साक्ष्य, आई.ओ. मितान एवं सीसीटीएनएस“ विषय के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
Advertisements

You cannot copy content of this page