
रायपुर, 18 जून 2025 बीजापुर जिला आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका का रेडक्रॉस सोसायटी के वालिंटियर्स ने आत्मीय स्वागत किया।
जिला कार्यालय परिसर में विहान दीदीयों द्वारा आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई थी जिसका अवलोकन कर श्री डेका उनके आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली।
Advertisements

इस दौरान टीबी के 10 मरीजों को राज्यपाल ने प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण आहार किट प्रदाय किया और उनको अपने सेहत का ध्यान रखने दवाईयों का समय पर सेवन करने की समझाइश दी गई।









































