राजनांदगांव : ओसवाल लाईन में नाली बनाने महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 20 जून। नगर निगम द्वारा वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कडी में आज वार्ड नं. 37 ओसवाल लाईन में अधोसंरचना मद अंतर्गत 15.00 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण करने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा एवं वार्ड पार्षद श्री जैनम बैद,

Advertisements

पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान सहित वार्डवासियो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर गैती चलाकर भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के पूर्व वार्ड के मानोश गोलछा, भागचंद गिड़िया, मनोज कोटड़िया, पंकज टाटीया, अशोक श्रीश्रीमाल, अजीत गिड़िया, नरेश बैद, मनोज ओस्तवाल, भोला पारख, विनोद पारख ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन द्वारा संस्कारधानी में विकास कार्य कराने नगर निगम में स्वीकृति दिये थे, शासन स्वीकृति एवं विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा पर उनकी निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य वार्डो में कराए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि वार्ड 37 के लिए स्वीकृत राशि से 15 लाख रूपये की लागत से ओसवाल लाईन में नाली निर्माण करने आज भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त कार्य जल्द प्रांरभ किया जाएगा, ताकि ओसवाल लाईन वालो को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री आयुषी सिंह सहित वार्डवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।