
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजरी स्थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस कमेटी की पटेवा मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, खाद की उपलब्धता, अघोषित बिजली कटौती, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम तथा शक्कर की कीमतों सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाने और समाधान की दिशा में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि कांग्रेस की ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रियता तथा आमजन से संपर्क आवश्यक है।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष घुमका पुसऊ राम वर्मा, नारायण वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष पटेवा आशीष वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष मासूल भीखम जांगड़े सहित पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











































