
राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस सप्ताह गुण्डा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर्स, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक धाराओं में 58 आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत् 35 आरोपी एवं आर्म्स एक्ट के तहत 01 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
थाना बसंतपुर, डोंगरगढ़, कोतवाली, लालबाग, डोंगरगांव, बागनदी, ओपी चिखली, सुकुलदैहान एवं मोहारा पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवही।
गुण्डा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर्स, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने कुल 33 प्रकरण में 58 आरोपियों के विरूद्ध 151 जा.फौ. (170/126, 135(3)) प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
गुंडा, बदमाश, निगरानीशुदा और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आदतन अपराधियों एवं बदमाशों पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
01 सप्ताह में जिले में 34(1) आबकारी एक्ट के तहत् 07 प्रकरणों में 07 आरोपी एवं 36(च) आबकारी एक्ट के तहत् 28 प्रकरणों में 28 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत् 01 प्रकरण में 01 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
संदिग्धों की तलाशी, गिरफ्तारी और थानों में बुलाकर चेतावनी भी दी जा रही है।
यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
राजनांदगांव। जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने व सुरक्षा/शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों, अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों, संदेही पर विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था।
जिस पर आज दिनांक 01.07.2025 से 07.07.2025 तक 01 सप्ताह में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 03 प्रकरण में 03 आरोपी, थाना बसंतपुर में 06 प्रकरण 19 आरोपी, थाना लालबाग में 01 प्रकरण में 01 आरोपी, थाना डोंगरगांव में 08 प्रकरण में 15 आरोपी, थाना डोंगरगढ़ में 07 प्रकरण 10 आरोपी, थाना बागनदी में 01 प्रकरण 01 आरोपी, ओपी चिखली में 05 प्रकरण 07 आरोपी, ओपी मोहारा में 01 प्रकरण 01 आरोपी, ओपी सुकुलदैहान में 01 प्रकरण 01 आरोपी,
इस प्रकार कुल 33 प्रकरण में 58 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त 34(1) आबकारी एक्ट के तहत् 07 प्रकरणों में 07 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 23.6 लाटर शराब कीमती 11140/- रूपये जप्त किया गया एवं 36(च) आबकारी एक्ट के तहत् 28 प्रकरणों में 28 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। थाना लालबाग अंतर्गत आरोपी संदीप साहू उम्र 23 साल निवासी फरहद के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर उसके कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। इस प्रकार जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु लघुअधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।









































