VISION TIMES: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हुआ अचानक हमला, बाल–बाल बचे विधायक…

बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरंग विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई।

गौरतलब है कि पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए कि यदि गाड़ी धीमी होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

घटना के तुरंत बाद विधायक खुशवंत के पर्सनल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है।

विधायक फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन इस हमले ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।