गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 22 जुलाई 2025 / कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जनदर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनी और शीघ्रता से निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा राशि हड़पने से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीनों जनपद सीईओ को जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी तरह अन्य शिकायतों एवं मांगों का परीक्षण कर निराकृत करने कहा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में 26 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इनमें मुख्यतः अवैध निर्माण, विद्युत आपूर्ति, आवास, रिकार्ड दुरूस्त करने, नकल, स्टे खारिज करवाने, वन अधिकार पट्टा, मुआवजा की राशि दिलाने, वन भूमि अतिक्रमण रोकने, सचिव को प्रभार दिलाने आदि शामिल हैं।