back to top

राजनांदगांव : भाजपा पार्टी के विचार को एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – कोमल सिंह राजपूत…

राजनांदगांव। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आज भाजपा तिलई मंडल के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण बैठक रखा गया।जिसमे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता हमारे जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ,सौरभ कोठरी के द्वारा भारत माता के चैलचित्र में दीपप्रज्वलित,पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

Advertisements

तत्पश्चात हमारे सभी अतिथियों का स्वागत भगवा गमछा और फुलमाला पहनाकर किया गया।उद्बोधन मे मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोइर ने स्वागत उद्बोधन मे जिला अध्यक्ष को अश्वस्त किया की तिलई मंडल सभी कार्य को जिला के मार्गदर्शन मे सभी पदाधिकारी की सहयोग से व सभी जनप्रतिनिधि के सुझाव के साथ शतप्रतिशत तय सीमा मे बेहतर तरीके करेंगे।


मुख्य वक्ता के रूप में पधारे जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले सभी पदाधिकारियों का परिचय किया फिर सभा को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के विचार को एवं केंद्र व राज्य के सभी जनकल्याणकारी योजनाएं को बूथ स्तर तक लेकर जाना है,और सभी बूथ मे जीत सुनिश्चित करना है,इसी भाव के साथ हम सबको एक साथ मिलकर कम करना है। उन्होंने कहा मेरा बूथ, सबसे मजबूत, बूथ जीतो चुनाव जीतो। साथ में पधारे अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सौरभ कोठारी , महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने भी सभी को संबोधित किया।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे मूलचंद भंसाली , जनपद उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा , सभापति साकेत वैष्णव, जनपद सदस्य मंजू चंदेल , जनपद सदस्य ललिता साहू , महामंत्री राकेश साहू, महामंत्री यशवंत वर्मा, उपाध्यक्ष शेखर यदु, नंदनी सेवता , टीका साहू , मंत्री हेमंत लहरे , ईश्वर साहू , सुनंदा मैथिलक्षत्री , शशिकला बंजारे,सहकोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, मीडिया प्रभारी डीगेंद्र सिन्हा , सोशल मीडिया संजय साहू सहित भाजपा मंडल पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page