राजनांदगांव: थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दो असामाजिक तत्व गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने मोहल्ले में अशांति फैलाने और आपराधिक प्रवृत्ति दिखाने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —

  1. रमेश सिंह कंवर पिता उमेंद सिंह कंवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी रेवाडीह, थाना लालबाग।
  2. संदीप उर्फ बाबू साहू पिता अगनु राम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी फरहद, थाना लालबाग।

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को ग्राम फरहद और रेवाडीह में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। समझाने के प्रयासों के बावजूद आरोपी और अधिक उत्तेजित होकर मारपीट पर आमादा हो गए, जिससे गांव में अशांति फैल गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में की गई।

सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, प्रआर प्रभात तिवारी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव, राकेश ध्रुव एवं राकेश ठावरे की भूमिका सराहनीय रही।