राजनांदगांव : नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडिया सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार…


सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही
नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो/फोटो अपलोड करना एवं देखना है कानुन अपराध
आरोपी के विरूद्ध धारा- 67(बी) आईटी एक्ट एवं बालको का संरक्षण अधिनियम 2012, 15 तहत की गई कार्यवाही

Advertisements
     राजनांदगांव सीसीपीडब्ल्यूसी योजनान्तर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किये जा रहे अपराधों पर नजर रखकर सायबर टीप रिपोर्ट जांच हेतु संबंधित राज्य एवं जिला व थाना को वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जा रही है। ऐसे ही सायबर टीप थाना डोंगरगढ़ को प्राप्त होने पर सायबर टीप जांच पर से आरोपी शिव कुमार सिन्हा पिता खिलावन सिन्हा उम्र- 28 साल निवासी वार्ड न0- 15 बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव (छ0ग0) के द्वारा अपने फेसबुक एकाउण्ट में बच्चों से संबंधित अष्लील वीडियो/फोटो वॉयरल करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0- 253/2024 67(बी) आईटी एक्ट बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था जो आरोपी कायमी दिनांक से लगातार फरार था जिसे आज दिनांक- 13.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

नाम आरोपी- शिव कुमार सिन्हा पिता खिलावन सिन्हा उम्र- 28 साल निवासी वार्ड न0- 15 बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव (छ0ग0)