
पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0
Advertisements

आरोपी प्रधान पाठक इंसानों के बाडी पार्टस पढ़ाने के बहाने करता था बच्चों के साथ अश्लील हरकत।
मामला पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था जिसे चार दिनो तक लगातार चिखली पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो मे दबिश देकर किया गया गिरफ्तार।
आरोपी था बाहर भागने के फिराक मे ऐन वक्त पर चिखली पुलिस ने धर-दबोचा
आज दिनांक 13.08.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी को भेजा गया जेल।
राजनांदगांव, दिनांक 09.08.2025 को प्रार्थी चौकी चिखली हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिग लड़की के सांथ स्कुल का प्रधान पाठक नेतराम वर्मा द्वारा बाडी पार्टस् पढ़ाने के बहाने बच्चियों को अपने ऑफिस मे बुलाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करते हुए छेड़़छाड़ कर प्राइवेट अंगो को छुना, सहलाना किया है जिससे बच्ची स्कुल जाने के नाम पर डर सहम गयी है की रिपोर्ट पर धारा 74 बीएनएस, 8,10 पाक्सो एक्ट अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व मामला गंभीर प्रकृति का होने से मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया
तत्काल ही श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में चौकी चिखली पुलिस की टीम गठित कर फरार आरोपी के पता तलाश हेतु लगातार आरोपी के रिस्तेदारो , रूकने ठहरने के स्थानो, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं अलग-अलग क्षेत्रो मे दबिश दिया जा रहा था कि आरोपी नेतराम वर्मा पिता स्व. जेठुराम वर्मा उम्र 52 साल साकिन चिखली शासकीय गर्वमेंट प्रेस के सामने वार्ड नं. 05 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव का बाहर भागने के फिराक मे भिलाई सेक्टर फ्लाई ओवर के नीचे साधन का इंतजार कर रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा सतर्कता पूर्वक हिकमत-अमली से विभिन्न तकनीकी साधनों के प्रयोग से दबिश देकर पकडा गया एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, प्रधान आरक्षक समारूराम सर्पा, आरक्षक मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, किशोर मार्बल, जयराम निषाद, नागेश्वर साहू, महिला आरक्षक रेणुका राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।









































