back to top

राजनांदगांव: चिखली स्कूल मैदान में नन्हे खिलाडियो से रूबरू हो किया उत्साहवर्धन…

राजनांदगांव 13 फरवरी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण मंे उच्च स्थान प्राप्त करने निगम का अमला द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ सफाई मे जोर दिया जा रहा है। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। प्रतिदिन सफाई निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज सुबह चिखली,शांतिनगर एवं शंकरपुर का भ्रमण कर नाला सफाई, सार्वजनिक शौचालय एवं एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। वही चिखली स्कूल मैदान में नन्हे खिलाडियो से रूबरू हो उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisements


चिखली,शांतिनगर एवं शंकरपुर में क्रमशः निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का जायजा लेकर नाला सफाई देख नाला के अंदर तक सफाई कर कचरा निकालने के निर्देश सफाई कर्मी को दिये। उन्होंने कहा कि नाले नालो की सफाई ऐसा करे कि पानी असानी से निकल जाये। शंकरपुर एसएलआरएम सेन्टर में प्रतिदिन कचरा छाट उसका निष्पादन करने सेन्टर प्रभारी से कहा। उन्हांेने कहा कि सत् प्रतिशत घर से कचरा संग्रहण कर युजर चार्ज भी वसूलना सुनिश्चित करे तथा सेन्टर के कचरा फैले देख कचरे का समुचित निपटान करने कहा। इसी प्रकार सार्वजनिक शौचालय में पर्याप्त पानी की व्यवस्था एवं साफ सफाई रखने संचालक को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई से जुडे सभी कर्मचारी आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करे।


चिखली स्कूल मैदान निरीक्षण के दौरान मैदान की सफाई कराने स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव से कहा। साथ ही नन्हे खिलाडियो से रूबरू हो उनसे खेल के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने कहा कि आज कल मोेबाईल के कारण बच्चो का रूझान खेल के प्रति कम हो गया है, इसके बावजुद इस मैदान में छोटे एवं बड़े बच्चे नियमित खेल अभ्यास कर रहे है, यह सराहनीय है। उन्हांेने खिलाडी बच्चो से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है, प्रतिदिन खेल के लिए समय निकाले जिससे आप लोग स्वस्थ मन से पढ़ाई कर सके। निरीक्षण के दौरान निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page