back to top

राजनंादगांव: निगम में स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारी हुये सेवानिवृत्त, दी गई भावपूर्वक बिदाई…

राजनंादगांव 13 फरवरी। नगर निगम के सभागृह में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में स्वास्थ्य विभाग में सफाई दरोगा के पद में कार्यरत रामशरण रगडे एवं सफाई कर्मी के पद में कार्यरत श्रीमती शांति बाई को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्वक बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।

Advertisements


बिदाई समारोह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि गत माह की समाप्ति में हमारे निगम परिवार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 02 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिनके सम्मान में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हमारे दोनो कर्मचारी सफाई से जुडे है, इस वजह से वार्ड निरीक्षण के दौरान इनसे सुबह मुलाकात हो जाती थी। इन्होंने समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वाहन किया। सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सीमित संसाधनों में लंबे समय तक समय देकर निष्ठापूर्वक कार्य किये, जिसके लिये हम आभारी है। साथ ही इनके परिवार के भी हम आभारी है जिन्होने सर्विस कार्य में इनका सपोट किया। अब ये अपने परिवारिक दायित्वो का अच्छे तरीके से निर्वाहन करेगे, इसी उमीद के साथ इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅॅू।


कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे ने कहा कि अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सफाई विभाग में अपना अमूल्य समय देकर सेवानिवृत्त हुए। इन्होने जिस तरीके से अपने कार्यो को किया वह अनुकरणी है। स्वास्थ्य अधिकारी श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य विभाग में बहुत लंबे समय तक उन्होंने सेवा देकर अच्छे तरीके से अपने दायित्वों का निर्वाहन किए, जिसे भूलाया नही जा सकता। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। बिदाई समारोह का संचालन प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी श्री राकेश नंदे सहित अधिाकरी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page